ऐलनाबाद, 20 अक्तूबर (भार्गव): उपमंडल अधिकारी नागरिक पंकज कुमार ने कहा कि पटाखों की बिक्री करने के लिए सुरक्षा के मामले में कोई समझोता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पटाखों की बिक्री , अस्थाई लाईसैंस पर प्रशासन द्वारा तय स्थान पर ही करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि व्यापारी दीपावली पर पटाखों की बिक्री चोरी छीपे हर जगह करते रहे है तथा मौहल्ले में स्थित दूकानों में भी पटाखों की बिक्री होती रही है लेकिन इस बार प्रशासन ने कड़े कदम उठाए है जिसके तहत अस्थाई लाईसैंस पर ही पटाखों की बिक्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परिसर में ही की जाएगी। उन्होंने बाजार या मौहल्लों में पटाखों की बिक्री करने वालों को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर किसी ने निर्धारित स्थान के अलावा पटाखों की बिक्री की तो उसके खिलाफ दंडनीय कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में नगरपालिका के सचिव कुलदीप सिंह मलिक ने कहा कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के अंदर 60 अस्थाई दूकानों माध्यम से पटाखों की बिक्री करवाई जाएगी। इस स्थान पर पालिका द्वारा सफाई एवं दमकल विभाग की गाड़ी की व्यवस्था भी की जाएगी। इसके लिए उपमंडल अधिकारी कार्यालय द्वारा 150 रुपए के शुल्क पर 60 अस्थाई लाईसैंस जारी किए जाएंगे। जबकि 500 रुपए की रसीद पर नगरपालिका उन्हें पटाखा बिक्री के लिए स्थान उपलध करवाएगी।उन्होंने कहा कि 22 अक्तूबर को दोपहर ख् बजे प्राप्त आवेदनों की लाटरी निकाल कर दूकानदारों को स्थान उपलध करवा दिए जाएंगे।
गौरतलब है कि अनेक दूकानदारों ने दीपावली पर्व पर बेचने के लिए पटाखे खरीद लिए है। कई दूकानदार बाजार में अपने मूल व्यावसाय के साथ चोरी-छीपे पटाखों की बिक्री करते है। उन्हें अब प्रशासन की सख़्त हिदायतों के बाद दिक्कत का सामना करना पड़ेगा।







