ऐलनाबाद, 29 सितंबर (भार्गव): समाजसेवी संस्था भारत विकास परिषद द्वारा मनाए जा रहे सांस्कृतिक सप्ताह के तहत बृहस्पतिवार को शहर के वार्ड नं.8 स्थित राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला में निःशुल्क दंत जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में डा.संतोष गुप्ता व डा.रितु गर्ग ने लगभग 85 बच्चों के दांतों की जांच की। अधिकतर बच्चों के दांतों में कीड़ा लगा पाया गया, जिसे देखते हुए चिकित्सकों ने बच्चों को दांतों की साफ-सफाई के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर केञ्सी छापौला, डा.सुरेंद्र गुप्ता, भोजाराम मेहता, राजेंद्र जांगड़ा, चंद्रप्रकाश सोनी, संजय गर्ग, हरि लढ़ा, विद्यालय मुख्याध्यापिका अरुण बाला, शशि बाला, छिंद्र कौर, नविता रानी व कमला रानी आदि भी उपस्थित थे।परिषद के अध्यक्ष केसी छापौला ने बताया कि परिषद द्वारा ख्ऽ सितंबर से 29 अक्तूबर तक सांस्कृतिक सप्ताह मनाया जा रहा है जिसके तहत आज दंत जांच शिविर का आयोजन किया गया, जबकि शुक्रवार प्रातः चौ.देवीलाल चौक से तुलसी पौधा वितरण तथा तुलसी के गुणों संबंधी साहित्य का वितरण कार्यक्रम चलाया जाएगा।
Sunday, May 20th
Last update09:47:53 PM GMT
Breaking News







