Sunday, May 20th

Last update09:47:53 PM GMT

Breaking News
You are here:

ई लाईबे्ररी का उद्‌घाटन किया

E-mail Print PDF

ऐलनाबाद, 27 जनवरी (भार्गव): शहर के ममेरां रोड स्थित चौ. आरआर मैमोरियल कॉलेज ऑफ एजूकेशन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्यातिथि के रूप में नेशनल कॉलेज सिरसा की प्राचार्या डा. सुमन गुलाब उपस्थित हुई। उन्होंने इस अवसर पर कॉलेज की ई लाईब्रेरी का उद्‌घाटन किया। अपने संबोधन में डा. गुलाब ने कहा कि आज के मशीनी युग में यह जरूरी  है कि विद्यार्थियों को कम से कम समय में अधिक से अधिक शिक्षा संबंधी लाभ मिल सके। उद्‌घाटन के बाद उन्होंने लाईब्रेरी का निरीक्षण किया तथा विद्यार्थियों को लाईब्रेरी के महत्व के बारे में बताया। संस्था चेयरमैन सविता सिहाग ने विद्यार्थियों को लाईब्रेरी के नियमों को ध्यान में रखने का आह्वान किया। इस अवसर पर कॉलेज स्टॉफ सदस्य भी मौजूद थे।

हुड्डा विभाग की तंद्रा भंग, ऐलनाबाद की हुडा कॉलोनी के वाणिज्य क्षेत्र में विकास की तरफ दिया ध्यान

E-mail Print PDF

विकास कार्य कछुआ चाल से शुरु

ऐलनाबाद, 27 जनवरी (भार्गव): ऐलनाबाद शहर राजस्थान की सीमा के साथ सटा हुआ हरियाणा का अंतिम शहर है। अगर शहर के विकास की बात करें तो प्रशासनिक हुकमरानों की अनदेखी का शिकार हुआ ऐलनाबाद काफी पिछड़ा हुआ है। इसी कड़ी में हरियाणा विकास प्राधिकरण (हुडा) विभाग ने भी रिहायशी व वाणिज्य क्षेत्र के विकास में अनदेखी की कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है जिसका यह क्षेत्र प्रत्यक्ष प्रमाण है। हुडा से पहले यह क्षेत्र मण्डी टाऊन शीप में आता था  लेकिन लगभग 70 के दशक में इस क्षेत्र को हुडा में विलय कर दिया गया था आज 42 वर्ष व्यतीत होने के बाद भी क्षेत्र में सभी मूलभूत सुविधाओं का टोटा है। इस विषय को लेकर शहर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था सूचना का अधिकार मंच के अध्यक्ष एडवोकेट सुरेंद्र सरदाना ने विभाग से मूलभूत सुविधाओं के सबंध में जानकारी मांगी तो विभाग द्वारा मिथ्या जानकारी उपलब्ध करवा दी गई कि महकमा द्वारा क्षेत्र में सभी मूलभूत सुविधाएं पानी, सीवर, सडक़ प्रदान की हुई है, जबकि विभाग द्वारा इस क्षेत्र में किसी भी प्रकार की सुविधा प्रदान नहीं की गई है। सूचना का अधिकार जागृति मंच द्वारा सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के माध्यम से विभाग से जानकारी मांगने पर विभाग की तंद्रा भंग हुई और आनन-फानन में अब सीवर की खुदवाई, सडक़ों का निर्माण और लाईटें लगाने का काम शुरु कर दिया है। निर्माण कार्य तो किया जा रहा है लेकिन विभाग ने सूचना का अधिकार के तहत यह भी बताया है कि विभाग द्वारा वर्ष 2001 में 419317 रुपया की राशि एवं वर्ष 2003 में सडक़ निर्माण के लिए 1.70 लाख रुपए खर्च की गई है, लेकिन मौके पर यह राशि खर्च की गई थी या नहीं यह अतित के गर्भ में ही सिमट कर रह गया है। मामला कुछ भी हो अब विभाग की तंद्रा भंग हो चुकी है। क्षेत्र के लोगों में इस बात की खुशी तो जरूर  है कि कुछ तो निर्माण कार्य शुरु हुआ ही है लेकिन इसकी गति अत्यंत धीमी है अगर इसी गति से यह कार्य चलता रहा तो इस निर्माण कार्य में काफी लंबा समय लगने की संभावना है।अतः विभागीय अधिकारियों को इस ओर तुरंत ध्यान देने की आवश्यकता है दूसरी ओर शहर के अन्य क्षेत्रों में भी विकास कार्यो की दरकार है मगर जिला प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। शहरी क्षेत्र निरंतर गंदगी का शिकार होता जा रहा है मगर पालिका प्रशासन खामोश है।

Last Updated on Friday, 27 January 2012 15:41

दुकान से हजारों का सामान चोरी

E-mail Print PDF

ऐलनाबाद, 25 जनवरी (भार्गव): शहर के  ममेरां रोड स्थित श्याम मन्दिर के  नजदीक मंगलवार रात्रि को कार लेकर आए चोरों ने एक दुकान का ताला तोडक़र उसमें रखा हजारों रुपए का सामान व नगदी उड़ाकर ले गए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस जांच में जुटी है। दुकान मालिक रवि कुमार ने बताया कि रात्रि करीब डेढ बजे के आसपास उसके पास दुकान के  सामने मन्दिर में रहने वाले चौकीदार का फोन आया कि उसकी दुकान का ताला तोडक़र कोई कार सवार सामान चोरी  करके  ले गया है। मौके पर जाकर जब उसने दुकान संभाली तो दुकान से तीन सिलेंडर, एक बोरी गेहूं, 3 हजार रुपए कीमत के रिचार्ज कुपन व करीब 4 हजार रुपए की नगदी गायब थी। दुकानदार के अनुसार अज्ञात चोर कार लेकर ममेरां की तरफ चले गए। सुबह पुलिस को सूचना दी गई। मामले की जांच कर रही हवलदार सुरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर जांच आरंभ कर दी है।

सडक़ दुर्घटना में एक घायल

E-mail Print PDF

ऐलनाबाद, 25 जनवरी (भार्गव): शहर के  सिरसा रोड पर लढा पैट्रोल पंप के   पास दो मोटरसाईकिलों में भिड़ंत से बाईक सवार एक व्यक्ति  घायल हो गया जिसे हिसार रैफर किया गया है। शहर के वार्ड 2 निवासी राधेश्याम (30) पुत्र सुलतान सिरसा रोड स्थित गैस एजेंसी से सिलेंडर लाने जा रहा था कि सामने से आ रहे एक अन्य मोटरसाईकिल से टकरा गया जिससे उसे काफी चोटें आई है। प्राथमिक उपचार के बाद घायल को उपचार के लिए हिसार रैफर किया गया है जहां उसकी स्थिति में काफी सुधार है

नियमित भर्ती में देरी से पात्र अध्यापकों में रोष

E-mail Print PDF

ऐलनाबाद, 24 जनवरी (भार्गव): उपमंडल के  पात्र अध्यापकों की एक बैठक शहर के चौ. देवीलाल पार्क  में हुई जिसमें पात्र अध्यापकों ने प्रदेश सरकार द्वारा नियमित भर्ती में की जा रही देरी पर रोष जताया। बैठक में पात्र अध्यापकों ने प्रदेश सरकार से मांग की कि अतिथि अध्यापकों का कार्यकाल बढ़ाने की बजाए सरकार जल्द से जल्द नियमित भर्ती कर पात्र अध्यापकों को रोजगार मुहैया करवाए क्योंकि  पात्र अध्यापक अपनी योग्यता  के  दम पर रोजगार मांग रहें है जबकि अतिथि अध्यापकों की नियुक्ति कुछ  समय के लिए की गई थी, मगर सरकार उनका कार्याकाल बार-बार बढ़ाकर योग्य पात्र अध्यापकों के साथ अन्याय कर रही है। पात्र अध्यापक सुनील पारीक ने बताया कि आगामी 24 जनवरी को शाम 4 बजे चौ. देवीलाल पार्क में ही पात्र अध्यापकों की पुनः बैठक होगी जिसमें कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा तथा आगे की रणनीति पर विचार किया जाएगा। इस अवसर पर पात्र अध्यापक संदीप कुमार , उमेदसिंह, मुकेश  कुमार मगदीप गगनेजा, हेमा मेहता, पंकज कुमार , रणजीतछिंपा व अर्जुन सहित अनेक पात्र अध्यापक मौजूद थे।

कार पलटी, दम्पति घायल ऐलनाबाद, 23 जनवरी (भार्गव): गांव प्रतापनगर के पास कार पलट जाने से उसमें स

E-mail Print PDF

ellenabad,newsऐलनाबाद, 23   जनवरी (भार्गव): गांव प्रतापनगर के  पास कार पलट जाने से उसमें सवार ऐलनाबाद निवासी दम्पति घायल हो गए। घटना कार का टायर फटने से हुई। घायलों को एक निजी हस्पताल में उपचार करवाने के  बाद सिरसा भेजा गया है। शहर के वार्ड नबर 2 निवासी व्यापारी सुनील मेहता (28)अपनी पत्नी सुनैना (30 ) के साथ सोमवार प्रातः सिरसा स्थित अपने ससुराल से अपने घर ऐलनाबाद आ रहा था कि अचानक प्रतापनगर के पास उसकी इण्डिका गाड़ी एचआर 44सी -3636 का टायर अचानक फट गया। गाड़ी तेज रतार में होने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई। राहगिरों ने मेहता दम्पति  को गाड़ी के  शीशे तोडक़र बाहर निकाला तथा ऐलनाबाद के एक निजी हस्पताल में भर्ती करवाया। इस हादसे में व्यापारी सुनील मेहता को मामूली चोटें आई जबकि उसकी पत्नी के सिर में चोट लगी होने की वजह से सिरसा सिटी स्कैन  के  लिए भेजा गया है।

Last Updated on Thursday, 26 January 2012 14:27
  • «
  •  Start 
  •  Prev 
  •  1 
  •  2 
  •  3 
  •  4 
  •  5 
  •  6 
  •  7 
  •  8 
  •  9 
  •  10 
  •  Next 
  •  End 
  • »

Page 1 of 58

Latest News
ई लाईबे्ररी का उद्‌घाटन किया

ई लाईबे्ररी का उद्‌घाटन किया ऐलनाबाद, 27 जनवरी (भार्गव): शहर के ममेरां रोड स्थित चौ. आरआर मैमोरियल कॉलेज ऑफ ए

हुड्डा विभाग की तंद्रा भंग, ऐलनाबाद की हुडा कॉलोनी के वाणिज्य क्षेत्र में विकास की तरफ दिया ध्यान

हुड्डा विभाग की तंद्रा भंग, ऐलनाबाद की हुडा कॉलोनी के वाणिज्य क्षेत्र में विकास की तरफ दिया ध्यान विकास कार्य कछुआ चाल से शुरु ऐलनाबाद, 27 जनवरी (भार्गव): ऐलनाबाद शहर राजस्थान क

दुकान से हजारों का सामान चोरी

दुकान से हजारों का सामान चोरी ऐलनाबाद, 25 जनवरी (भार्गव): शहर के  ममेरां रोड स्थित श्याम मन्दिर के  नजदीक मंगल

सडक़ दुर्घटना में एक घायल

सडक़ दुर्घटना में एक घायल ऐलनाबाद, 25 जनवरी (भार्गव): शहर के  सिरसा रोड पर लढा पैट्रोल पंप के   पास दो मोटर

नियमित भर्ती में देरी से पात्र अध्यापकों में रोष

नियमित भर्ती में देरी से पात्र अध्यापकों में रोष ऐलनाबाद, 24 जनवरी (भार्गव): उपमंडल के  पात्र अध्यापकों की एक बैठक शहर के चौ. देवी

कार पलटी, दम्पति   घायल ऐलनाबाद, 23   जनवरी (भार्गव): गांव प्रतापनगर के  पास कार पलट जाने से उसमें स

कार पलटी, दम्पति घायल ऐलनाबाद, 23 जनवरी (भार्गव): गांव प्रतापनगर के पास कार पलट जाने से उसमें स ऐलनाबाद, 23   जनवरी (भार्गव): गांव प्रतापनगर के  पास कार पलट जाने से उसमें सवार ऐ

जल संरक्षण पर आधारित कार्यक्रम 25 को

जल संरक्षण पर आधारित कार्यक्रम 25 को ऐलनाबाद, 22 जनवरी (भार्गव): शहर की ममेरां रोड स्थित चौ.आरआर मेमोरियल कालेज आफ एज

तय स्थान पर ही होगी पटाखों की बिक्री: एसडीएम लाटरी के  जरिए कल आवंटित होगा स्थान

तय स्थान पर ही होगी पटाखों की बिक्री: एसडीएम लाटरी के जरिए कल आवंटित होगा स्थान ऐलनाबाद, 20 अक्तूबर  (भार्गव): उपमंडल अधिकारी नागरिक पंकज कुमार  ने कहा कि पटा

पोहडक़ा में किसान दिवस का आयोजन

पोहडक़ा में किसान दिवस का आयोजन ऐलनाबाद,  3 अक्तूबर (भार्गव): खंड के  गांव पोहडक़ा में इफको की ओर से किसान दिवस क

माईनर में मिला अज्ञात शव

माईनर में मिला अज्ञात शव ऐलनाबाद,  3 अक्तूबर (भार्गव): खंड की मल्लेकां माईनर में सोमवार को करीब 50 वर्षीय

क्रिकेट ट्रायल 4 अक्तूबर को

क्रिकेट ट्रायल 4 अक्तूबर को ऐलनाबाद,  2 अक्तूबर (भार्गव): पॉवर टी-20 क्रिकेट फ़ैडरेशन हरियाणा की ओर से आगामी

जनता गर्ल्ज कॉलेज में रक्त  जांच शिविर

जनता गर्ल्ज कॉलेज में रक्त जांच शिविर ऐलनाबाद, 2 अक्तूबर  (भार्गव): शहर के  नोहर रोड स्थित जनता गर्ल्ज कॉलेज में रक्त

सीता स्वयंवर का हुआ शानदार मंचन

सीता स्वयंवर का हुआ शानदार मंचन ऐलनाबाद, 2 अक्तूबर (भार्गव): शहर के  गऊशाला रोड पर स्थित रामलीला कमेटी मैदान मे

हिसार उपचुनाव में अजय चौटाला की जीत निश्चितः धौकरवाल

हिसार उपचुनाव में अजय चौटाला की जीत निश्चितः धौकरवाल ऐलनाबाद,  1 अक्तूबर  (भार्गव): हिसार लोकसभा उपचुनाव में इनेलो प्रधान महासचिव अ

भाविप के  शिविर में 85 बच्चों की दंत जांच

भाविप के शिविर में 85 बच्चों की दंत जांच ऐलनाबाद, 29 सितंबर (भार्गव): समाजसेवी संस्था भारत विकास परिषद द्वारा मनाए जा र