मॉडर्न गैजेट्स के माध्यम से किचन का काम करना बहुत आसान हो गया है। जिस डिश को बनाने में पहले घंटों लग जाते थे, अब वही काम गैजेट्स की सहायता से चुटकी में हो जाता है। इंस्टेंटली मसाला पीसना, सलाद बनाना हो या आटा गूंथना हो सभी काम मशीनों से फटाफट हो रहे हैं। मजे की बात तो यह है कि ये मॉडर्न गैजेट्स चलाने के लिए किसी कोर्स की जरूरत नहीं है। घरेलू महिलाओं के खाना बनाने में किचन गैजेट्स पूरी मदद करते हैं।
मॉडर्न किचन गैजेट्स
मिनी चॉपर- छोटे -छोटे टुकड़ों में फटाफट सब्जी काटना आसान बनाता है
ब्लेंडर- टमाटर की प्यूरी और कोल्ड कॉफी बनाई जा सकती है।
कॉफी मेकर- जल्दबाजी में आए मेहमानों के लिए इंस्टेंटली कॉफी तैयार।
पॉप अप सैंडविच- अच्छे ब्रेड चाय व कॉफी के साथ खाना चाहते हैं तो आराम से सेंक सकते हैं।
सैंडविच मेकअर- बटर सैंडविच स्टफ्ड सैंडविच बनाना चाहते हैं तो संभव।
माइक्रोवेव ग्रिल- बना रखा खाना यदि गर्म करना है तो दोबारा गैस चूल्हा जलाने की जरूरत नहीं है। माइक्रोवेव में गर्म करें। इससे कई चीजें आसान हो जाती हैं।
फटाफट हर काम
सलाद की बढिया ट्रे तैयार करना, जूस निकालना और सब्जी काटना वह भी एक चाकू की सहायता से हर महिला को याद है। यदि ऎसे में जल्दी कोई आइटम्स तैयार करना है तो कई बार जल्दबाजी के चलते हाथ की अंगुलियों में कट लग जाता है, जिससे समय वेस्ट होता है। अब ऎसी कई मशीनें हैं जिसमें बिना चाकू के सलाद कटने के साथ आटा भी गूंथा जाता है। कई बार बच्चे जल्दी खाने की जिद करते हैं, तो ऎसे में ये और ज्यादा काम आता है।
हेल्प की जरूरत नहीं
कभी-कभी लेट होने पर खाना जल्द चाहिए होता है, गैजेट्स के माध्यम से यह संभव हो पाया है। किचन में किसी से हेल्प लेने के बजाय महिलाएं किचन में मशीन का सहारा लेना उचित समझती हैं, क्योंकि उनके पसंद का काम बहुत कम समय में हो जाता है।
टिप्स
- मिनी जूसर, यह हाथ से जूस निकालने वाला और इलेक्ट्रिक दोनों में आता है। अपने हाथों से इस मिनी जूसर में घर में ही शुद्ध जूस निकाला जा सकता है
- फूड प्रोसेर, इससे किसी भी चीज का जूस निकाला जा सकता है। इसमें कई तरह के जार भी उपलब्ध होते हैं, जिसकी सहायता से घरेलू मसालों को आसानी से पीसा जा सकता है।
खाना खजाना
किचन का काम हुआ आसान
यूथ की पसंद चाइनीज फूड
खाने के शौकीन तो सभी होते हैं। किसी को साउथ इंडियन खाना पसंद है तो किसी को पंजाबी खाना भाता है या फिर कोई राजस्थानी खाने का शौकीन है। पर यूथ अक्सर चाइनीज और जंक फूड खाना पसंद करते है। जब भी फैमिली या फ्रेन्ड्स के साथ रेस्टॉरेन्ट में जातें है तो खाने में अक्सर चाइनीज फूड या कॉन्टनेनटल फूड की ही डिमांड करते हैं। यूथ के साथ साथ बच्चों में भी चाइनीज फूड का क्रेज देखने को मिल रहा है।
लोगो की पसंद में दिन प्रतिदिन कोई न कोई बदलाव देखने को मिलता है। तो इस बदलाव के चलते आज के युवाओं में खाने के टेस्ट में भी चेंज आ गया है। सभी लोग खासकर के कॉलेज स्टूडेन्ट्स और बच्चें चाइनीज और कॉन्टनेनटल फूड की अधिक डिमांड करते है। घर में तो डेली साधारण खाना खाकर सब बोर हो जाते है पर जब बात आती है फैमिली या फ्रेन्ड्स के साथ बाहर जाकर खाना खाने की तो कोई भी चाइनीज फूड को लेकर किसी प्रकार का कोई कॉम्प्रमाइस नही करता। बल्कि अब तो सब घर पर ही चाइनीज फूड बनाने की डिमांड करते है। इस मौसम में भजिया, पकौडे और समोसे लोग कम पसंद करते है।
चटपटी भेलपुरी
चाहिए: चावल के मुरमुरे- डेढ कप, मिक्स नमकीन- आधा कप, आलू- 2 (उबले हुए), प्याज, टमाटर, खीरा- दो-दो बडे चम्मच, हरीमिर्च- 2 छोटे चम्मच, पुदीना- 2 बडे चम्मच, हरी चटनी और खट्टी-मीठी सौंठ- दो-दो बडे चम्मच, भुना जीरा, लालमिर्च, चाट मसाला- आधा-आधा छोटा चम्मच।
यूं बनाएं: एक बडे बर्तन में कटे आलू, प्याज, खीरा, हरीमिर्च, नमक और सारे सूखे मसाले मिलाकर इसमें दोनों तरह की चटनियां, मुरमुरे और मिक्स नमकीन डालकर अच्छी तरह मिलाएं। तैयार भेल को पुदीना पत्ती से सजाकर कागज के बने कोन में भरकर तुरंत सर्व करें।







