
जब बात ब्यूटी केयर की हो तो हुमारा ध्यान सिर्फ़ चेहरे के आस-पास तक ही जाता है। चेहरे की खूबसूरती के साथ-साथ अगर पैरों की खूबसूरती का भी ध्यान रखे तो क्या कहना।वैसे भी देखा जाए तो शरीर के बाकी हिस्सो के अपेक्षा हम पैरों का इस्तेमाल सबसे अधिक करते है,इसलिए तोड़ा सा वक्त इनके लिए भी निकालना जरूरी है। आइए हम आपको ब्बताते है, कुछ डेली केयर टिप्स जिससे आप रख सकती है अपने पैरों को कोमल ओर खूबसूरत।
- नहाते समय पैरों को साबुन लगाकर पुमिक स्टोन से अच्छी तरह रगडे,इससे मृत त्वचा निकल जाती है।
- पैरों को अच्छी तरह पोछ्कर कोई भी कोल्ड क्रीम लगाए।
- साप्ताह में एक बार मसाज क्रीम से पैरों की अच्छी तरह मालिश कीजिए।
- एक बाल्टी गुनगुने पानी में नमक ओर सरसो का तेल मिलकर पैरों को आधा घंटे उसमें डुबोकर रखिए, इससे एडियों की सख़्त त्वचा नर्म हो जाएगी।
- साप्ताह में दो बार पैरों को अच्छे से सॉफ करके उन पर दही, हल्दी ,बेसन को मिलाकर बनाया गया पैक पैरों पर लगाए ओर सूखने के बाद उसे हल्के हाथो से रगड़ कर उतार लीजिए ओर हल्के गुनगुने पानी से धो लीजिए।इससे पैरों की त्वचा में रंगत आ जाएगी।
- महीने में एक बार जरूर पेडीक्यौर जरूर करवाए।में अलग-अलग मूवमैंट्स से पैरों में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है।
- जब भी पैरों पर नेल पोलिश लगाए हमेशा एक ही कोट अप्लाइ करे।
- अगर आप पार्लर नही जा सकती पेडीक्यौर के लिए तो आप घर में भी पेडीक्यौर कर सकती ।घर में पेडीक्यौर करने के लिए टब में ग्राम पानी के साथ किसी भी शेंपू का एक ढक्कन ओर थोड़ा हिड्रोजन मिलालीजिए
- ओर फिर उस पानी में अपने पैर २० मिनट तक डुबोय रखे, फिर अपने एडियों को प्यूमीक स्टोन से रगडे,नाख़ून साफ करे,अंगुले के बीच में से सफाई करे ताकि जो मृत त्वचा है निकल जाए,उसके बाद पैरों को साफ करके किसी फ्रूट मसाज क्रीम से मसाज करें।
- नाख़ून काट कर उनको शेप दे ओर हमेशा ही नेल पोलिश लगाकर ना रखे।
- डेली कुछ देर अपने नाखूनों की भी तेल या मलाई से मसाज करे।
- रात कोसोते समय हमेशा पैरों को धोकर,कोई कोल्ड क्रीम लगाकर।
फिर देखिए आप खुद महसूस करेंगी अपने पैरों में रंगत, कोमलता ओर स्वच्छता का अहसास।







