Sunday, May 20th

Last update09:47:53 PM GMT

Breaking News
You are here:

रखे पैरों की खूबसूरती बरकरार

E-mail Print PDF

जब बात ब्यूटी केयर की हो तो हुमारा ध्यान सिर्फ़ चेहरे के आस-पास तक ही जाता है। चेहरे की खूबसूरती के साथ-साथ अगर पैरों की खूबसूरती का भी ध्यान रखे तो क्या कहना।वैसे भी देखा जाए तो शरीर के बाकी हिस्सो के अपेक्षा हम पैरों का इस्तेमाल सबसे अधिक करते है,इसलिए तोड़ा सा वक्त इनके लिए भी निकालना जरूरी है। आइए हम आपको ब्बताते है, कुछ डेली केयर टिप्स जिससे आप रख सकती है अपने पैरों को कोमल ओर खूबसूरत।

  • नहाते समय पैरों को साबुन लगाकर पुमिक स्टोन से अच्छी तरह रगडे,इससे मृत त्वचा निकल जाती है।
  • पैरों को अच्छी तरह पोछ्कर कोई भी कोल्ड क्रीम लगाए।
  • साप्ताह में  एक बार मसाज क्रीम से  पैरों की अच्छी तरह मालिश कीजिए।
  • एक बाल्टी गुनगुने पानी में नमक ओर सरसो का तेल मिलकर पैरों को आधा घंटे उसमें  डुबोकर रखिए, इससे एडियों  की सख़्त त्वचा नर्म हो जाएगी।
  • साप्ताह में  दो बार पैरों को अच्छे से सॉफ करके उन पर दही, हल्दी ,बेसन को मिलाकर बनाया गया पैक पैरों पर लगाए ओर सूखने के बाद उसे हल्के हाथो से रगड़ कर उतार लीजिए ओर हल्के गुनगुने पानी से धो लीजिए।इससे पैरों की त्वचा में रंगत आ जाएगी।
  • महीने में एक बार जरूर पेडीक्यौर जरूर करवाए।में अलग-अलग मूवमैंट्स से पैरों में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है।
  • जब भी पैरों पर नेल पोलिश लगाए हमेशा एक ही कोट अप्लाइ करे।
  • अगर आप पार्लर नही जा सकती पेडीक्यौर के लिए तो आप घर में भी पेडीक्यौर कर सकती ।घर में पेडीक्यौर करने के लिए टब में ग्राम पानी के साथ किसी भी  शेंपू का एक ढक्कन ओर थोड़ा हिड्रोजन मिलालीजिए
  • ओर फिर उस पानी में  अपने पैर २० मिनट तक  डुबोय रखे, फिर अपने एडियों  को प्यूमीक  स्टोन से रगडे,नाख़ून साफ करे,अंगुले के बीच में से सफाई करे ताकि जो मृत त्वचा है निकल जाए,उसके बाद पैरों को साफ करके किसी फ्रूट मसाज क्रीम से मसाज करें।
  • नाख़ून काट कर उनको शेप दे ओर हमेशा ही नेल पोलिश लगाकर ना रखे।
  • डेली कुछ देर अपने नाखूनों की भी तेल या मलाई  से मसाज करे।
  • रात कोसोते  समय हमेशा पैरों को धोकर,कोई कोल्ड क्रीम लगाकर।

फिर देखिए आप खुद महसूस करेंगी अपने पैरों में रंगत, कोमलता ओर स्वच्छता का अहसास।

Last Updated on Friday, 08 April 2011 17:27

खीरा आजमाएं, पिंपल्स भगाएं

E-mail Print PDF

कील, मुंहासे और पिंपल्स चेहरे की खूबरसूरती बिगाड़ देते हैं। ये स्कीन की चमक को तो फीका करते ही हैं, साथ में पिंपल्स के कारण फेस पर पड़ने वाले दाग-धब्बे और भी परेशान करते हैं। यदि आप भी पिंपल्स की समस्या से परेशान हैं, तो इन घरेलू नुस्खों को आजमा सकते हैं :

- स्कीन को हेल्दी बनाने और नैचुरल ग्लो बरकरार रखने के लिए दिन भर में कम से कम एक लीटर पानी पीना बेहद जरूरी है।
- पिंपल्स घटाने के लिए नींबू का रस लगा सकते हैं।
- एक चम्मच मूंगफली का तेल और एक चम्मच नींबू का रस मिलाकर चेहरे की मालिश करें। इससे मुंहासे दूर होते हैं।
- खीरे को कद्दूकस में किस लें। अब इसे चेहरे, आंखों और गर्दन पर लगाएं। 15-20 मिनट तक सूखने दें और फिर पानी से धो लें। यह स्कीन को कॉम्लेक्शन के लिए बेहतरीन टॉनिक की तरह काम करता है। इसका नियमित इस्तेमाल करने से पिंपल्स और ब्लैकहेड्स दूर होते हैं।
- नीम की पत्तियों के साथ हल्दी पाउडर को मिलाकर पेस्ट बना लें। पिंपल्स और कील,मुंहासों पर इसे लगाएं। 25-30 मिनट के बाद इसे गर्मपानी से धो लें।
- लौंग से बना फेस मास्क या मेथी की पत्तियों को पीसकर मुंहासों पर लगाएं।
- मीट, शक्कर, कड़क चाय या कॉफी, आचार, सॉफ्ट ड्रिंक, कैंडी, आईसक्रीम आदि खाद्य पदार्थ पिंपल्स को बढ़ाते हैं। इनका सेवन करने बचें।
- संतरे के छिलके से बने पाउडर पिंपल्स के उपचार में रामबाण हैं। इसमें पाए जाने वाले औषधीय गुण के कारण कुछ ही दिनों में पिंपल्स की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।
- पके टमाटर या खीरे के गुदे को पिंपल्स पर लगाएं। एक घंटे के बाद चेहा पानी से धो लें।
- एलोवेरा मुंहासे से बचाव में कारगर होता है। यह मुंहासे की वजह से चेहरे पर पड़ने वाले गड्ढों को भी भरता है।
- मसूर की दाल के पाडडर को दूध में भिंगोकर और उसमें कपूर व घी डालकर मुंहासे वाली जगह पर लगाएं। मुंहासे जल्दी दूर हो जाएंगे।

नारियल खाएं, मोटापा घटाएं

E-mail Print PDF

नारियल का सेवन और कच्चे नारियल का पानी हमेशा से फायदेमंद माना जाता है। अब वैज्ञानिकों ने भी नारियल स्वास्थवर्द्धक गुणों पर मुहर लगा दी है। एक ताजा शोध में पता चला है कि नारियल तेल युक्त आहार न सिर्फ मोटापा कम करने में मददगार होता है, बल्कि यह शरीर में इंसुलिन की मात्रा को भी नियंत्रित करता है।

सिडनी के गार्वन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल रिसर्च के निगेल टर्नर और जिमिंग ये ने हाल ही में चूहों पर नारियल के प्रभाव का अध्ययन किया। अध्ययन के तहत चूहों को नारियल युक्त आहार देकर उनके शरीर पर पड़ने पर प्रभाव का अवलोकन किया गया। वैज्ञानिकों ने पाया कि नारियल युक्त आहार मोटापे को कम करने के साथ ही टाइप-2 डायबिटीज को कंट्रोल करने मेें भी मदद करते हैं। इस अध्ययन के आधार पर वैज्ञानिकों ने उम्मीद जताई है कि इंसानों के शरीर में भी नारियल के सेवन का गहर असर पड़ता है।

वैज्ञानिकों की मानें तो मोटापे की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए नारियल का सेवन फायदेमंद हो सकता है। इसके साथ ही वैज्ञानिकों ने डायबिटीज पीडितों को भी नारियल युक्त आहार लेने की सलाह दी है। शोधकर्ताओं के अनुसार दूसरे तेलों में पाए जाने वाले लॉन्ग चेन फैटी एसिड के विपरीत नारियल तेल में मिडियन चेन फैटी एसिड पाए जाते हैं। मिडियम चेन फैटी एसिड प्रत्यच तौर पर कोशिकाओं को असर डालते हैं और मोटापे को कम करते हैं।

अब भारतीय सुन्दरियों की खूबसूरती कम हो गयी

E-mail Print PDF

इसे माया की विडम्बना कहें या विडम्बना की माया, चकाचौंध से भरी फैशन और खूबसूरती की दुनिया के पीछे भी जो माया रची जाती है उसमें बाज़ार का एक बना बनाया फ़ॉर्मूला काम करता है। हमारे लिए इस माया कि विडम्बना यह है कि इसने पिछले कुछ सालों में हमारे देश की महिलाओं की पूरी सोच और समझ को ही बदल के रख दिया है ।
आज इस विषय पर बात इसलिए कर रही हूँ क्योंकि हाल ही में मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारतीय सुन्दरी फिर से अपना कोई स्थान नहीं बना पाईं। सवाल यह है की अब भारतीय सुन्दरियों की खूबसूरती कम हो गयी या फिर इस देश का बाज़ार मिल गया तो यहाँ की खूबसूरती को कोई स्थान देने की ज़रुरत नहीं रही.......?
ज़रा याद कीजिये नब्बे के दशक का वो नज़ारा जब भारतीय सुंदरियों ने इन प्रतियोगिताओं में वर्चस्व कायम किया था। एक साल में तीन ख़िताब भारत के झोली में आये और अगले कुछ बरसों तक भारतीय प्रतिभागी अपनी जगह शीर्ष विजेताओं में पातीं रहीं।
लेकिन २००० के बाद से भारत से गयी कोई भी प्रतिभागी इन प्रतियोगिताओं में शीर्ष स्थान तक नहीं पहुंची। तो क्या अंतर्राष्ट्रीय कॉस्मेटिक कंपनियों की सोची समझी रणनीति के तहत किसी देश की प्रतिनिधि इन प्रतियोगिताओं में अपना स्थान बनाती है ? विकसित देश तकरीबन हर बात में हमारे जैसे देशों को इस्तेमाल कर अपना हितपोषण करते आये है तो फिर ब्यूटी प्रोडक्ट्स के इतने बड़े बाज़ार को हाथ से कैसे जाने देते। शायद इसीलिए कुछ सालों पहले खूबसूरती के कई ख़िताब हमारी झोली में डालकर एक बड़ा बाज़ार अपने हिस्से में ले लिया।
मुझे सबसे ज्यादा तकलीफदेह बात यह लगती है की ब्यूटी की उस सोची समझी बयार ने हमारे देश में और खासकर महिलाओं के जीवन में क्रांतिकारी परिवर्तन ला दिए। यकायक सुन्दरता के मायने बदल गए। आँखें कैसी हों..... कमर का माप इतने से ज्यादा न हो..... पेट सपाट ही हो......
वगैरह वगैरह.............! सुन्दरता में इजाफा करने और चिरयुवा बने रहने की ऐसी चाहत हर महिला के मन घर कर गयी जो पहले शायद इतनी नहीं थी। गली-गली में सौंदर्य प्रतियोगिताएं होने लगीं। अचानक सुन्दरता की कुछ ऐसी हवा चली जिसने मानो सीरत की खूबसूरती के मायने ही ख़त्म कर दिए। वैवाहिक विज्ञापनों में स्लिम और स्मार्ट जैसे शब्द प्रमुखता से जगह पाने लगे। बाजारी ताकतों ने भी बदलाव के इस दौर में खूबसूरती के इस हथियार का महिलाओं के खिलाफ जमकर प्रयोग किया और आज तक कर रहीं हैं । 
इस दौरान ऐसा माहौल कुछ ऐसा भी बना की कॉस्मेटिक कंपनियों ने विज्ञापनों में आम महिलाओं को यह सन्देश देना शुरू कर दिया की अगर वे सुन्दरता के इन मापदंडों पर खरी न उतरीं कहीं पीछे छूट जाएँगी। उन्हें बताया जाने लगा की उनका व्यक्तित्व जो भी है.................जैसा भी है....... काफी नहीं है........! यानि की सीधा सा सन्देश दिया गया कि कुछ खास ब्यूटी प्रोडक्ट्स इस्तेमाल कर खुद को सबसे अलग और खूबसूरत दिखाया जा सकता है।
मैं मानती हूँ की हर इन्सान की अपनी एक शख्सियत होती है। ऐसे में एक खास बॉडी इमेज को पाने की चाह इन्सान को शारीरिक ही नहीं मानसिक रूप से बीमार बना देती है। हमारे समाज में भी महिलाएं सौंदर्य इस जाल में फंसकर कई तरह की हीन भावना और असंतोष का शिकार हो रही हैं। यह बात और है अब देश में ब्यूटी के ख़िताब भले ही नहीं आते पर बाज़ार और उसकी पैदा कि हुई सोच बरकरार है। सवाल सिर्फ यह कि अपना बाज़ार बनाने के लिए इन कंपनियों द्वारा अपनाई गयी ग्लोबल रणनीतियों का खामियाजा इस देश की महिलाएं दिमागी और शारीरिक सेहत ख़राब करके क्यों चुका रहीं है ? इस बारे में आप सब क्या कहते हैं.............? ज़रूर बताएं।

Last Updated on Friday, 10 September 2010 09:47
Latest News
ई लाईबे्ररी का उद्‌घाटन किया

ई लाईबे्ररी का उद्‌घाटन किया ऐलनाबाद, 27 जनवरी (भार्गव): शहर के ममेरां रोड स्थित चौ. आरआर मैमोरियल कॉलेज ऑफ ए

हुड्डा विभाग की तंद्रा भंग, ऐलनाबाद की हुडा कॉलोनी के वाणिज्य क्षेत्र में विकास की तरफ दिया ध्यान

हुड्डा विभाग की तंद्रा भंग, ऐलनाबाद की हुडा कॉलोनी के वाणिज्य क्षेत्र में विकास की तरफ दिया ध्यान विकास कार्य कछुआ चाल से शुरु ऐलनाबाद, 27 जनवरी (भार्गव): ऐलनाबाद शहर राजस्थान क

दुकान से हजारों का सामान चोरी

दुकान से हजारों का सामान चोरी ऐलनाबाद, 25 जनवरी (भार्गव): शहर के  ममेरां रोड स्थित श्याम मन्दिर के  नजदीक मंगल

सडक़ दुर्घटना में एक घायल

सडक़ दुर्घटना में एक घायल ऐलनाबाद, 25 जनवरी (भार्गव): शहर के  सिरसा रोड पर लढा पैट्रोल पंप के   पास दो मोटर

नियमित भर्ती में देरी से पात्र अध्यापकों में रोष

नियमित भर्ती में देरी से पात्र अध्यापकों में रोष ऐलनाबाद, 24 जनवरी (भार्गव): उपमंडल के  पात्र अध्यापकों की एक बैठक शहर के चौ. देवी

कार पलटी, दम्पति   घायल ऐलनाबाद, 23   जनवरी (भार्गव): गांव प्रतापनगर के  पास कार पलट जाने से उसमें स

कार पलटी, दम्पति घायल ऐलनाबाद, 23 जनवरी (भार्गव): गांव प्रतापनगर के पास कार पलट जाने से उसमें स ऐलनाबाद, 23   जनवरी (भार्गव): गांव प्रतापनगर के  पास कार पलट जाने से उसमें सवार ऐ

जल संरक्षण पर आधारित कार्यक्रम 25 को

जल संरक्षण पर आधारित कार्यक्रम 25 को ऐलनाबाद, 22 जनवरी (भार्गव): शहर की ममेरां रोड स्थित चौ.आरआर मेमोरियल कालेज आफ एज

तय स्थान पर ही होगी पटाखों की बिक्री: एसडीएम लाटरी के  जरिए कल आवंटित होगा स्थान

तय स्थान पर ही होगी पटाखों की बिक्री: एसडीएम लाटरी के जरिए कल आवंटित होगा स्थान ऐलनाबाद, 20 अक्तूबर  (भार्गव): उपमंडल अधिकारी नागरिक पंकज कुमार  ने कहा कि पटा

पोहडक़ा में किसान दिवस का आयोजन

पोहडक़ा में किसान दिवस का आयोजन ऐलनाबाद,  3 अक्तूबर (भार्गव): खंड के  गांव पोहडक़ा में इफको की ओर से किसान दिवस क

माईनर में मिला अज्ञात शव

माईनर में मिला अज्ञात शव ऐलनाबाद,  3 अक्तूबर (भार्गव): खंड की मल्लेकां माईनर में सोमवार को करीब 50 वर्षीय

क्रिकेट ट्रायल 4 अक्तूबर को

क्रिकेट ट्रायल 4 अक्तूबर को ऐलनाबाद,  2 अक्तूबर (भार्गव): पॉवर टी-20 क्रिकेट फ़ैडरेशन हरियाणा की ओर से आगामी

जनता गर्ल्ज कॉलेज में रक्त  जांच शिविर

जनता गर्ल्ज कॉलेज में रक्त जांच शिविर ऐलनाबाद, 2 अक्तूबर  (भार्गव): शहर के  नोहर रोड स्थित जनता गर्ल्ज कॉलेज में रक्त

सीता स्वयंवर का हुआ शानदार मंचन

सीता स्वयंवर का हुआ शानदार मंचन ऐलनाबाद, 2 अक्तूबर (भार्गव): शहर के  गऊशाला रोड पर स्थित रामलीला कमेटी मैदान मे

हिसार उपचुनाव में अजय चौटाला की जीत निश्चितः धौकरवाल

हिसार उपचुनाव में अजय चौटाला की जीत निश्चितः धौकरवाल ऐलनाबाद,  1 अक्तूबर  (भार्गव): हिसार लोकसभा उपचुनाव में इनेलो प्रधान महासचिव अ

भाविप के  शिविर में 85 बच्चों की दंत जांच

भाविप के शिविर में 85 बच्चों की दंत जांच ऐलनाबाद, 29 सितंबर (भार्गव): समाजसेवी संस्था भारत विकास परिषद द्वारा मनाए जा र