
ऐलनाबाद, 5 फरवरी: आप माने या ना माने परन्तु यह एक कटू सत्य है कि ऐलनाबाद पालिका प्रशासन व स्थानीय प्रशासन बुरी तरह से पंगु हो कर रह गया है, जिसके बदौलत पूरा नगर गन्दगी के ढे़र में परिवर्तित होता जा रहा है। आप जहां-जहां भी नजर डालेंगे आपको गन्दगी के ढ़ेर व उस पर विचरण करते आवारा पशु मूंह मारते नजर आएंगे। लोगों द्वारा इस संबंध में बार बार पालिका अध्यक्ष व सचिव को शिकायतें करने के बावजूद भी आज तक शहर में सफाई व्यवस्था पर कोई ध्यान नहीं दिया गया है, जिसके चलते क्षैत्र में विभिन्न संक्रमक बिमारियां फेलने का खतरा निरंतर बढ़ता जा रहा है।
शहर की गुरुद्वारा कूड़े करकट रोड़, टीबी बस अड्डा, तलवाड़ा रोड़, हनुमानगढ़ रोड़, पंचमुखी चौक, शनि मन्दिर के पिछे वाली गलीयां, ममेरां रोड़ व बगीची मौहल्ला में स्थान-स्थान पर सफाई कर्मियों द्वारा के कूड़े करकट ढ़ेर तो लगा दिए गए है, मगर कूड़े को उठाने वाले ठेकेदारो द्वारा इन ढ़ेरों को कई कई दिन तक न उठवा कर यहां सफाई व्यवस्था को अव्यवस्थित करके रख दिया है जिसके चलते इन गन्दगी के ढ़ेरों पर मखी मच्छर भिन भिनाते हुए दुर्गन्ध का वातावरण बना देते है।
स्थानीय शनि मन्दिर के पुजारी रवि कुमार ने बताया कि पिछले काफी दिनों से शनि मन्दिर केञ् आस पास की नलियों में गन्दा पानी जमा हो जाने से दुगर्न्धित पानी ओवरफ्लोहो कर पूरे बाजार को गन्दा किए हुए है। कई बार शिकायतें करने के बावजूद भी आज तक इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया गया है। इसी प्रकार वार्ड नबर 8 के बृजलाल जालान, रवि भार्गव, उषा देवी, ममता देवी, हनुमान सुथार व आनन्द कुमार का कहना है कि उनकी गलियों में से पिछले काफी दिनों से गन्दगी के ढ़ेर नहीं उठाए गए है। जबकी स्थानीय उपमंडल अधिकारी (ना.) ने 31 जनवरी तक शहर के सभी कूड़े के ढ़ेर उठवाने व नालियों की सफाई करके उसकी एकत्रित गाद को भी उठाने के निर्देश नगरपालिका को दिए थे, मगर इस उच्च अधिकारी के आदेश भी हवा हो गए लगते है।
हालांकि लोगों की शिकायतों को मध्य नजर रखते हुए पालिकाध्यक्ष रघुवीर जांगड़ा गली मौहल्लों की सफाई व्यवस्था का निरिक्षण करने पहुंचते भी है और दूर भाष द्वारा कर्मियों को सफाई तुरन्त करने का आदेश भी देते है, मगर सफाई करने या गन्दगी उठाने कोई व्यक्ति नहीं आता है, ऐसा विदित होता है कि पालिकाध्यक्ष भी मजबूर व बेबस हो गए है, क्योंकि उनके आदेश भी धरे के धरे रह जाते है। सफाई की अव्यवस्था का लेकर लोगों का जीना भी दुश्र्वार हो गया है, अतः जिला उपायुक्त व उपमण्डल अधिकारी (ना.) को लोगों द्वारा शिकायतें भिजवा कर मांग की जा रही है कि वे स्वयं एक बार शहर की गलियों व मुख्य बाजारों का दौरा कर सफाई व्यवस्था का निरिक्षण करें नहीं तो शहर में संक्रमक बिमारियां अपना घर कर लेंगी जिसे सभालना प्रशासन के लिए गभीर चुनौति बन जाएगा। इस संबंध में लोगों द्वारा बहु हस्ताक्षरित एक ज्ञापन भी माननीय मुख्यमंत्री हरियाणा को भिजवा कर मांग की है कि वे तुरन्त ही इस विषय को गभीरता से लेते हुए सबधिंत अधिकारीयों को सख़्त निर्देश देकर ऐलनाबाद की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करवा कर लोगों के जीवन की रक्षा करें।







