Sunday, May 20th

Last update09:47:53 PM GMT

Breaking News
You are here:

स्वास्थ्य

सांस व दमा रोग का निःशुल्क जांच शिविर आज

E-mail Print PDF

ऐलनाबाद, 24 अप्रैल:सांस व दमा रोग का निःशुल्क जांच शिविर सांस व दमा रोगों से पीडि़त मरीजों की जांच व उपचार के लिए सोमवार को शहर की शास्त्री मार्केञ्ट स्थित श्री नर्सिंग होम में निःशुल्क शिविर का आयोजन किया जाएगा। देश की अग्रणी दवा कंपनी  सिपला की ओर से आयोजित किए जाने वाले इस शिविर में मरीजों की जांच स्पाइरोमीटर मशीन से निःशुल्क की जाएगी। इस संबंध में अस्पताल के प्रवक्त भीमसैन सिद्ध ने बताया कि सांस व दमा के मरीजों के फेफड़ो  की जांच में स्पाइरोमीटर मशीन की अहम भूमिका है, इसलिए कुञ्छ बड़े शहरों में स्पाइरोमीटर से फेफड़ो  की जांच के लिए 1000 से 2000 रुपये तक का शुल्क लिया जाता है, लेकिन इस शिविर में मरीजों के फेफड़ो की जांच स्पाइरोमीटर से बिना किसी शुल्क के की जाएगी। उन्होंने बताया कि दमा व सांस रोगों से बचाव के लिए आवश्यक टिप्स से मरीजों को अवगत करवाने के लिए शिविर में पाठ्य सामग्री भी बिना किसी शुल्क के उपलध करवाई जाएगी।

क्रमानुसार करें योग की क्रियाए:शर्मा .ऐलनाबाद में योग विज्ञान शिविर का तीसरा दिन

E-mail Print PDF

ellenabad,news

ऐलनाबाद,29 मार्च: सामाजिक संस्था भारत विकास परिषद की ओर से शहर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंञ्द्र में आयोजित पांच दिवसीय योग विज्ञान शिविर के तीसरे दिन मंगलवार को योगाचार्य अनिल शर्मा ने योग साधकों को अनेक योग क्रियाए व प्राणायाम करवाए तथा उनके महत्व पर प्रकाश डाला। शिविर के प्रारंभ में समाजसेवी ओमप्रकाश सोनी ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया। तत्पश्चात ओम के उच्चारण के साथ योग क्रियाए शुरू की गई। साधकों को अपने संबोधन में प्रसिद्ध योगाचार्य अनिल शर्मा ने कहा कि शीतकाल में व्यायाम व आसन की क्रियाए पहले तथा प्राणायाम अंत में करना चाहिए जबकि ग्रीष्मकाल में प्राणायाम पहले तथा व्यायाम व आसन बाद में किया जा सकता है। अच्छी नींद व खानपान के बारे में टिप्स देते हुए योगाचार्य ने बताया कि प्रत्येक व्यक्ति को सुबह का नाश्ता आठ से नौ बजे के बीच तथा दोपहर का खाना नाश्ते के चार घंटे के बाद नियमित रूप से करना चाहिए, वहीं रात्रि भोजन दोपहर के भोजन के 6 घंटे के बाद लेना चाहिए। ऐसा करने से पेट की बीमारियों जैसे कब्ज, गैस व अनिद्रा से छुटकारा मिलता है। योगाचार्य ने एक्यूयूप्रेशर के सभी बिंदुओं के बारे में साधकों को अवगत करवाया। शिविर में भारत विकास परिषद की इकाई के लगभग सभी सदस्य उपस्थित थे। परिषद के वरिष्ठ सदस्य डा.सुरेंद्र गुप्ता ने योगाचार्य अनिल शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए योग साधकों से आह्वान किया कि वे इस पांच दिवसीय योग विज्ञान शिविर से प्रेरणा लेते हुए योग को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं वहीं इसका प्रसार भी करें। इस अवसर पर परिषद्‌ के अध्यक्ष केसी  छापोला, सचिव रामकिशन कंबोज , कोषाध्यक्ष चंद्र सोनी, डा. सुरेंद्र गुप्ता, आत्माराम झोरड़, डा.प्रयागदा शर्मा, परिषद के तहसील प्रभारी हेमराज सपरा भी उपस्थित थे। डा.सुरेंद्र गुप्ता द्वारा योगाचार्य अनिल शर्मा व उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया गया तथा शिविर के अंत में सभी साधकों ने राष्ट्रीय गान गाया।

Last Updated on Friday, 08 April 2011 17:41

पांच दिवसीय योग शिविर 27 से

E-mail Print PDF

ऐलनाबाद, 24 मार्च  : शहर की सामाजिक संस्था भारत विकास परिषद की ओर से आगामी 27 मार्च से पांच दिवसीय विशाल निःशुल्क योग शिविर लगाया जाएगा। परिषद सचिव रामकिशन कंबोज  ने बताया कि शहर के रेलवे रोड़ स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित होने वाले इस योग शिविर में राजस्थान के प्रसिद्ध योगाचार्य अनिल शर्मा योगसाधकों को विभिन्न योग क्रियाए व इसके दार्शनिक, मनोवैज्ञानिक व आध्यात्मिक पक्ष के बारे में बताएंगे। शिविर का उद्‌घाटन युवा नगर पार्षद अनिल भादू करेंगे। उन्होंने बताया कि इस योग शिविर में प्राणायाम व योगासन के माध्यम से विभिन्न जटिल रोगों जैसे कब्ज , कमर दर्द, मोटापा, मधुमेह, गैस बनना, रक्तञ्चाप, ह्रदय रोग व घुटनों का दर्द आदि का उपचार किया जाएगा।

पालिका प्रशासन की घौर उदासीनता से कूड़े व गन्दगी के अबार में बदलता जा रहा है ऐलनाबाद

E-mail Print PDF

ellenabad,news

ऐलनाबाद, 5 फरवरी: आप माने या ना माने परन्तु यह एक कटू सत्य है कि ऐलनाबाद पालिका प्रशासन व स्थानीय प्रशासन बुरी तरह से पंगु हो कर रह गया है, जिसके बदौलत पूरा नगर गन्दगी के ढे़र में परिवर्तित होता जा रहा है। आप जहां-जहां भी नजर डालेंगे आपको गन्दगी के ढ़ेर व उस पर विचरण करते आवारा पशु मूंह मारते नजर आएंगे। लोगों द्वारा इस संबंध में बार बार पालिका अध्यक्ष व सचिव को शिकायतें करने के बावजूद भी आज तक शहर में सफाई व्यवस्था पर कोई ध्यान नहीं दिया गया है, जिसके चलते क्षैत्र में विभिन्न  संक्रमक बिमारियां फेलने का खतरा निरंतर बढ़ता जा रहा है।

शहर की गुरुद्वारा कूड़े करकट  रोड़, टीबी बस अड्डा, तलवाड़ा रोड़, हनुमानगढ़ रोड़, पंचमुखी चौक, शनि मन्दिर के पिछे वाली गलीयां, ममेरां रोड़ व बगीची मौहल्ला में स्थान-स्थान पर सफाई कर्मियों द्वारा के कूड़े करकट ढ़ेर तो लगा दिए गए है, मगर कूड़े को उठाने वाले ठेकेदारो  द्वारा इन ढ़ेरों को कई कई दिन तक न उठवा कर यहां सफाई व्यवस्था को अव्यवस्थित करके रख दिया है जिसके चलते इन गन्दगी के ढ़ेरों पर मखी मच्छर भिन भिनाते हुए दुर्गन्ध का वातावरण बना देते है।

स्थानीय शनि मन्दिर के पुजारी रवि कुमार ने बताया कि पिछले काफी दिनों से शनि मन्दिर केञ् आस पास की नलियों  में गन्दा पानी जमा हो जाने से दुगर्न्धित पानी ओवरफ्लोहो कर पूरे बाजार को गन्दा किए हुए है। कई बार शिकायतें करने के बावजूद भी आज तक इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया गया है। इसी प्रकार वार्ड नबर 8 के बृजलाल जालान, रवि भार्गव, उषा देवी, ममता देवी, हनुमान सुथार व आनन्द  कुमार  का कहना है कि उनकी गलियों में से पिछले काफी दिनों से गन्दगी के ढ़ेर नहीं उठाए गए है। जबकी स्थानीय उपमंडल अधिकारी (ना.) ने 31 जनवरी तक शहर के सभी कूड़े के ढ़ेर  उठवाने व नालियों की सफाई करके उसकी एकत्रित गाद को भी उठाने के निर्देश नगरपालिका को दिए थे, मगर इस उच्च अधिकारी के आदेश भी हवा हो गए लगते है।

हालांकि लोगों की शिकायतों को मध्य नजर रखते हुए पालिकाध्यक्ष रघुवीर जांगड़ा गली मौहल्लों की सफाई व्यवस्था का निरिक्षण करने पहुंचते भी है और दूर भाष द्वारा कर्मियों को सफाई तुरन्त करने का आदेश भी देते है, मगर सफाई करने या गन्दगी उठाने कोई व्यक्ति नहीं आता है, ऐसा विदित होता है कि पालिकाध्यक्ष भी मजबूर व बेबस हो गए है,  क्योंकि उनके आदेश भी धरे के धरे रह जाते है। सफाई की अव्यवस्था का लेकर लोगों का जीना भी दुश्र्वार हो गया है, अतः जिला उपायुक्त व उपमण्डल अधिकारी (ना.) को लोगों द्वारा शिकायतें   भिजवा कर मांग की जा रही  है कि वे स्वयं एक बार शहर की गलियों व मुख्य बाजारों का दौरा कर सफाई व्यवस्था का निरिक्षण करें नहीं तो शहर में संक्रमक बिमारियां अपना घर कर लेंगी जिसे सभालना प्रशासन के लिए गभीर चुनौति बन जाएगा। इस संबंध में लोगों द्वारा बहु हस्ताक्षरित एक ज्ञापन भी माननीय मुख्यमंत्री हरियाणा को भिजवा कर मांग की है कि वे तुरन्त ही इस विषय को गभीरता से लेते हुए सबधिंत अधिकारीयों को सख़्त निर्देश देकर ऐलनाबाद की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करवा कर लोगों के  जीवन की रक्षा करें।

Last Updated on Friday, 08 April 2011 17:40

हेरोइन से ज्यादा खतरनाक शराब

E-mail Print PDF

ELLENABADNEWS | कई लोगों का मानना है कि शराब का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक नहीं होता। यह धारणा गलत है। ब्रिटेन के शोधकर्ताओं का दावा है कि शराब का सेवन हेरोइन और कोकीन जैसे मादक पदार्थो की तुलना में तीन गुना नुकसानदायक होता है। यह निष्कर्ष लंबे समय से चली आ रही इस धारणा के विपरीत है कि मादक पदार्थ सबसे ज्यादा खतरनाक होते हैं। इंडिपेंडेंट साइंटिफिक कमेटी ऑन ऑन ड्रग्स (आईएससीडी) के शोधकर्ताओं ने शराब और मादक पदार्थो के खतरों पर अध्ययन किया। प्रमुख शोधकर्ता प्रोफेसर डेविड नट के मुताबिक अगर नुकसान के आधार पर मादक पदार्थो का वर्गीकरण किया जाए, तो शराब सबसे नुकसानदायक है। यह शोध चिकित्सा जगत की पत्रिका द लेंसेट में प्रकाशित हुआ है। वैज्ञानिकों ने शोध के दौरान इस बात की जांच की कि मादक पदार्थ मानव शरीर को कितना नुकसान पहुंचाते हैं। इनमें शराब के बाद हेरोइन, और कोकीन को सबसे खतरनाक पाया गया।

शोधकर्ताओं ने नुकसान की नौ श्रेणियों की पहचान की। इनमें मौत से लेकर दिमागी असंतुलन और रिश्तों में बिखराव तक शामिल है। साथ ही इससे अन्य लोगों को होने वाले सात नुकसानों की भी पहचान की गई है। खतरों को मापने के लिए कुछ पैमानों के आधार पर विभिन्न पदार्थों को 100 में से विभिन्न अंक दिए गए। इसमें शराब को 72 अंक के साथ सबसे नुकसानदेह घोषित किया गया। जबकि हेरोइन को 55 और कोकीन को 54 अंक दिए गए।

Last Updated on Sunday, 06 February 2011 05:32
  • «
  •  Start 
  •  Prev 
  •  1 
  •  2 
  •  Next 
  •  End 
  • »

Page 1 of 2

Latest News
ई लाईबे्ररी का उद्‌घाटन किया

ई लाईबे्ररी का उद्‌घाटन किया ऐलनाबाद, 27 जनवरी (भार्गव): शहर के ममेरां रोड स्थित चौ. आरआर मैमोरियल कॉलेज ऑफ ए

हुड्डा विभाग की तंद्रा भंग, ऐलनाबाद की हुडा कॉलोनी के वाणिज्य क्षेत्र में विकास की तरफ दिया ध्यान

हुड्डा विभाग की तंद्रा भंग, ऐलनाबाद की हुडा कॉलोनी के वाणिज्य क्षेत्र में विकास की तरफ दिया ध्यान विकास कार्य कछुआ चाल से शुरु ऐलनाबाद, 27 जनवरी (भार्गव): ऐलनाबाद शहर राजस्थान क

दुकान से हजारों का सामान चोरी

दुकान से हजारों का सामान चोरी ऐलनाबाद, 25 जनवरी (भार्गव): शहर के  ममेरां रोड स्थित श्याम मन्दिर के  नजदीक मंगल

सडक़ दुर्घटना में एक घायल

सडक़ दुर्घटना में एक घायल ऐलनाबाद, 25 जनवरी (भार्गव): शहर के  सिरसा रोड पर लढा पैट्रोल पंप के   पास दो मोटर

नियमित भर्ती में देरी से पात्र अध्यापकों में रोष

नियमित भर्ती में देरी से पात्र अध्यापकों में रोष ऐलनाबाद, 24 जनवरी (भार्गव): उपमंडल के  पात्र अध्यापकों की एक बैठक शहर के चौ. देवी

कार पलटी, दम्पति   घायल ऐलनाबाद, 23   जनवरी (भार्गव): गांव प्रतापनगर के  पास कार पलट जाने से उसमें स

कार पलटी, दम्पति घायल ऐलनाबाद, 23 जनवरी (भार्गव): गांव प्रतापनगर के पास कार पलट जाने से उसमें स ऐलनाबाद, 23   जनवरी (भार्गव): गांव प्रतापनगर के  पास कार पलट जाने से उसमें सवार ऐ

जल संरक्षण पर आधारित कार्यक्रम 25 को

जल संरक्षण पर आधारित कार्यक्रम 25 को ऐलनाबाद, 22 जनवरी (भार्गव): शहर की ममेरां रोड स्थित चौ.आरआर मेमोरियल कालेज आफ एज

तय स्थान पर ही होगी पटाखों की बिक्री: एसडीएम लाटरी के  जरिए कल आवंटित होगा स्थान

तय स्थान पर ही होगी पटाखों की बिक्री: एसडीएम लाटरी के जरिए कल आवंटित होगा स्थान ऐलनाबाद, 20 अक्तूबर  (भार्गव): उपमंडल अधिकारी नागरिक पंकज कुमार  ने कहा कि पटा

पोहडक़ा में किसान दिवस का आयोजन

पोहडक़ा में किसान दिवस का आयोजन ऐलनाबाद,  3 अक्तूबर (भार्गव): खंड के  गांव पोहडक़ा में इफको की ओर से किसान दिवस क

माईनर में मिला अज्ञात शव

माईनर में मिला अज्ञात शव ऐलनाबाद,  3 अक्तूबर (भार्गव): खंड की मल्लेकां माईनर में सोमवार को करीब 50 वर्षीय

क्रिकेट ट्रायल 4 अक्तूबर को

क्रिकेट ट्रायल 4 अक्तूबर को ऐलनाबाद,  2 अक्तूबर (भार्गव): पॉवर टी-20 क्रिकेट फ़ैडरेशन हरियाणा की ओर से आगामी

जनता गर्ल्ज कॉलेज में रक्त  जांच शिविर

जनता गर्ल्ज कॉलेज में रक्त जांच शिविर ऐलनाबाद, 2 अक्तूबर  (भार्गव): शहर के  नोहर रोड स्थित जनता गर्ल्ज कॉलेज में रक्त

सीता स्वयंवर का हुआ शानदार मंचन

सीता स्वयंवर का हुआ शानदार मंचन ऐलनाबाद, 2 अक्तूबर (भार्गव): शहर के  गऊशाला रोड पर स्थित रामलीला कमेटी मैदान मे

हिसार उपचुनाव में अजय चौटाला की जीत निश्चितः धौकरवाल

हिसार उपचुनाव में अजय चौटाला की जीत निश्चितः धौकरवाल ऐलनाबाद,  1 अक्तूबर  (भार्गव): हिसार लोकसभा उपचुनाव में इनेलो प्रधान महासचिव अ

भाविप के  शिविर में 85 बच्चों की दंत जांच

भाविप के शिविर में 85 बच्चों की दंत जांच ऐलनाबाद, 29 सितंबर (भार्गव): समाजसेवी संस्था भारत विकास परिषद द्वारा मनाए जा र