ऐलनाबाद, 3 अक्तूबर (भार्गव): रामलीला कमेटी मैदान में चल रही रामलीला में रविवार रात्रि को भरत-मिलाप का शानदार मंचन किया गया। रामलृ-क्ष्मण के वियोग में राजा दशरथ द्वारा देह को त्यागना तथा ननिहाल से भरत-शत्रुघ्रन को संदेश वाहक के माध्यम से बुलवाना। पिता के देहांत व राम के वनवास का पता लगने पर भरत द्वारा माता कैकयी, सुमित्रा व कौशल्या को साथ लेकर राम-लखन व जानकी को लेने के लिए वनों में जाना तथा राम की पहचान रूप में चरण पादुकाएं लेकर अयोध्या लौटने आदि के दृश्य शानदार ढंग से दिखाए गए। दशरथ की भूमिका में त्रिलोक जोशी, भरत की भूमिका में शेखर ने निभाई। कॉमेडियन बीएम नागर एंड पार्टी की ओर से एक हास्य नाटिका भी दिखाई गई जिसमें ढोंगी तांत्रिक द्वारा भोले-भाले लोगों को ठगने जैसी समस्या को व्यंग्यात्मक तरीके से पेश किया गया। इसमें नागर के अलावा बबलू शेखावत, अभय सिंह, विनोद शर्मा, ओपी पारीक, विनोद विक्टर आदि कलाकारों ने भूमिका निभाई।
रामलीला में भरत मिलाप का शानदार मंचन
गांधी जयंति पर कार्यक्रम
ऐलनाबाद, 2 अक्तूबर (भार्गव): राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंति के अवसर पर उपमंडल प्रशासन की ओर से उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। स्थानीय पालिका बाजार स्थित गांधी जी की आदमकद प्रतिमा पर तहसीलदार राजेंद्र सिंह, पालिकाध्यक्ष रघुवीर जांगडा व लाक कांग्रेस प्रधान सतपाल मेहता द्वारा माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए तहसीलदार राजेंद्र सिंह ने कहा कि आज के युग में भी बापू की विचारधारा उतनी ही प्रासंगिक है। आज समाज में चारों तरफ वैमनस्य व हिंसा का माहौल है। ऐसे में गांधी द्वारा दिया गया शांति व भाईचारे का संदेश की आवश्यकता है। उन्होंने युवा पीढी से आह्वान किया कि वे गांधी के आदर्शों को अपनाएं ताकि देश व समाज तरक्की कर सके । इस अवसर पर डा. नथमल गोयल, राजेंद्र सिंह पटवारी, पार्षद रिछपाल सिंह काला, मोहनलाल कामरा, भोजाराम मेहता, सुरेंद्र शर्मा, हरिराम, डा. सुरेंद्र गुप्ता, मालचंद मित्तल आदि उपस्थित थे।
घर-घर तुलसी वितरण कार्यक्रम के तहत बांटे तुलसी के पौधे
ऐलनाबाद, 30 सितंबर (भार्गव): शहर की सामाजिक संस्था भारत विकास परिषद द्वारा शुक्रवार को शहर में घरलृघर तुलसी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के तहत परिषद के सदस्यों ने शहर में घर-घर जाकर तुलसी वितरण का कार्य किया तथा लोगों को तुलसी के महत्व संबंधी साहित्य भी निशुल्क बांटा। परिषद के अध्यक्ष केसी छापोला ने बताया कि तुलसी एक बहुत ही उपयोगी पौधा है जिसका धार्मिक केञ् साथ-साथ वैज्ञानिक महत्व भी है। इस बात को जन-जन तक पहुंचाने के उदेश्य से परिषद ने प्रत्येक घर में तुलसी बांटने का अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत आज सैंकड़ों पौधे तुलसी के वितरित किए गए। परिषद सदस्य डा. सुरेंद्र गुप्ता ने कहा कि भारतीय संस्कृति में तुलसी को पवित्र माना गया है तथा मरणासन्न व्यक्ति के मुंह में भी तुलसी जल दिया जाता है ताकि उसकी मुक्ति हो। तुलसी के धार्मिक गुणों के अलावा उसमें अनेक गुण है। तुलसी ह्रदय के लिए हितकर तथा मुत्र, रक्त विकार, कुमि विकार, श्र्वास, कफ, वायु आदि के रोगों को दूर करती है। आज के इस अभियान में परिषद के सुरेंद्र गुप्ता, बलवंत सहारण, चंद्रप्रकाश सोनी, मालचंद मित्तल आदि सदस्य भी साथ थे।
राम नाम से बड़ा कोई धन नहीं: शास्त्री
ऐलनाबाद, 17 सितंबर (भार्गव):शहर की सनातन धर्मशाला में चल रही संगीमय श्रीमद्भागवत कथा में उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए बाल व्यास अरविंद शास्त्री ने कहा कि जिस व्यक्ति ने राम नाम रूपी धन को संचित कर लिया उसे अन्य किसी धन की आवश्यकता नहीं। उन्होंने कहा कि भगवान कृशन का नाम अलौकिक धन है जो कभी नहीं घटता और जन्म-जन्मांतर तक साथ देता है। शिव चरित्र पर प्रकाश डालते हुए बाल व्यास ने कहा कि शिव का तात्पर्य विश्र्वास और पार्वती का तात्पर्य श्रद्धा है। जब कोई अनुष्ठान किया जाता है तो श्रद्धा और विश्र्वास का होना बहुत जरूरी है। राजा दक्ष ने जब यज्ञ किया तो श्रद्धा व विश्र्वास को नहीं बुलाया इसलिए यज्ञ नहीं सफल नहीं हुआ व उसका विध्वंस हुआ। शास्त्री ने कहा कि व्यक्ति को हमेशा सत्य के मार्ग पर चलना चाहिए क्योंकि सत्य मार्ग पर चलकर बिताया हुआ जीवन अमुल्य होता है जबकि असत्य मार्ग को अपनाने वाला मानव अपने जीवन को धर्म की दिशा में आगे नहीं बढा पाता और इस प्रकार उसका जीवन क्षणभंगुर होकर रह जाता है। उन्होंने कहा कि इंसान की यह सोच पूर्णतयाः आधारहीन है कि मात्र रुपयों और शोहरत से वह एक समपन्न जीवन व्यतीत कर सकता है। मात्र वही व्यक्ति समपन्न होता है जो अन्य लोगों की नजरों में खुद का समान बरकरार रखता है।
लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई गोकुलपीर मेले में धोक प्रदेश के प्रसिद्ध मेलों में से एक है गोकुलपीर मेला
पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद, बनाए रखी व्यवस्था
आगामी मेले तक मन्दिर में बनाया जाएगा विशाल लंगरघर
ऐलनाबाद, 12 सितंबर (भार्गव): हरियाणा प्रदेश के विशाल व प्रसिद्ध मेलों में से एक खंड के गांव ममेरांकलां में लगने वाला बाबा गोकुलपीर का तीन दिवसीय मेला आज भव्य रूप से संपन्न हुआ, जिसमें करीब दो लाख श्रद्धालुओं ने धोक लगाई व अपनी मन्नतें मांगी। बाबा गोकुलपीर मंदिर सेवा समिति के तत्वाधान में आयोजित इस मेले का शुभारंभ 10 सितबर को विशाल हवन यज्ञ के साथ क्षेत्र के सुप्रसिद्ध संत स्वामी जित्वानंद के कर कमलों से किया गया था। इसके बाद बीती रात्रि मंदिर प्रांगण में विशाल जागरण का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालु बाबा के रंग में डूबे दिखाई दिए। जागरण में दूर-दराज के भजन कलाकारों ने अपने मुखारविंद से बाबा का गुणगान किया।उल्लेखनीय है कि ममेरांकलां में लगने वाला गोकुलपीर का यह मेला हरियाणा के सबसे बड़े मेलों में से एक है व इस मेले में हरियाणा, पंजाब व राजस्थान के अतिरिक्त अन्य राज्यों से भी लाखों की संख्या में श्रद्धालु भाग लेते हैं। इस मेले का मुख्य दिन भाद्रपक्ष की पूर्णिमा को होता है, जिस दिन मेले में सबसे अधिक भीड़ होती है। सुरक्षा की दृष्टि से भी मेले में पुख़्ता प्रबंध किए गए थे। हरियाणा पुलिस के जवान ऐलनाबाद पुलिस थाना प्रभारी के नेतृत्व में मंदिर व आस-पास के इलाके में तैनात रहे व मेले में व्यवस्था बनाए हुए है। इसके अतिरिक्त मेले के दौरान किसी श्रद्धालु के अचानक चोटिल या बीमार होने की स्थिति में यहां एक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया, जिसमें उच्च स्तरीय चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दी। इसके अतिरिक्त ऐलनाबाद की जन कल्याण सेवा समिति के कार्यकर्त्ताओं द्वारा भी शिविर में भरपूर सहयोग किया जा रहा है। मंदिर के बाहर करीब दो किलोमीटर तक हजारों की तादाद में खिलौनों व व्यंजनों की स्टालें तथा दुकानें लगी हुई थी। इसके अतिरिक्त मेले के दौरान श्रद्धालुओं के भोजन की व्यवस्था भी मंदिर समिति की ओर से की गई।श्रद्धालुओं हेतु मंदिर के पीछे स्थित खुले मैदान में विशाल भंडारा लगाया गया। इस विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं ने भोजन ग्रहण किया। दूसरी ओर मेले के दौरान आटो रिक्शा चालकों ने खूब चांदी कूटी, ऐलनाबाद व अन्य आस-पास के गांवों से गांव ममेरांकलां आने-जाने के लिए आटो रिक्शा चलते रहे जिसके कारण शहर में एक-आधे ही आटो रिक्शा दिखाई दिए। इसके अतिरिक्त बसें भी मेले हेतु चलती रही। मेला देर सायं तक जारी रहा और रात्रि को संपन्न हुआ। बाबा गोकुलपीर सेवा समिति के सचिव जगदीश भार्गव ने बताया कि इस बार मन्दिर का जीर्णोद्धार करवाया गया है
Page 1 of 10







